About the Event
खेलो इंडिया संवाद 2026 में खेल, फिटनेस और युवा शक्ति पर हुआ सार्थक संवाद
धमतरी, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला प्रशासन धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM MODI के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, रुद्री, धमतरी में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने खेल, फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर संवाद किया।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देशभर के खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू, पूर्व विधायक धमतरी, श्री निरंजन सिन्हा, अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर, श्री अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर धमतरी, श्री जयंत नाहटा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, श्रीमती अनीता यादव, जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ भाजपा धमतरी तथा प्राचार्य श्री अमित मिश्रा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू, पूर्व विधायक धमतरी ने कहा कि खेल स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का आधार है तथा युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
श्री निरंजन सिन्हा ने कहा कि खेल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
श्री लक्ष्मण साहू, पहलवान एवं कुश्ती प्रशिक्षक ने कहा कि खेल में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं धैर्य आवश्यक है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी आराध्य चोपड़ा ने अपनी खेल यात्रा साझा करते हुए युवाओं को निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एशियन कप मकाऊ में कांस्य पदक, नेशनल गेम्स एवं सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक तथा यूथ रैंकिंग में स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर रामावतार सिंह राजपूत सहायक उप निरीक्षक अनुशासन, उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा पूर्वक सेवा, कर्तव्यनिष्ट के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित, लक्ष्मण साहू (पहलवान) खेल अलंकरण शहीद विनोद चौबे सम्मान कुश्ती प्रशिक्षक के क्षेत्र में एवं जिले व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभाशाली युवाओं एवं खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कुंदन साहू, श्रीमती श्रुति डोंगरे, प्रो. निरंजन कुमार, श्री हेमप्रकाश वर्मा, श्री लाजिम, श्री एस.के. गजेन्द्र, श्री आर.एन. ध्रुव, श्री सुनील वन्दे एवं श्री गंगाशरण साहू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को “फिट इंडिया, खेलो इंडिया और विकसित भारत” की भावना के साथ खेल एवं फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर युवाओं में नवाचार, उद्यमिता एवं कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप एवं स्किल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्टार्टअप्स ने अपने नवाचार एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
Schedule
Seat Availability
1 registered
303 seats left
Event Details
-
calendar_today
Date
Aug 27 - Aug 27,2026
-
schedule
Time
08:00 AM - 05:00 PM
-
location_on
Venue
polytechnic
-
event_seat
Total Seats
304
Have questions?
mail [email protected]