Event Date
Apr 28, 2025
Art Training Workshop
About the Event
शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी (छ.ग.)
गणित विभाग एवं IQAC सेल द्वारा छात्राओं हेतु कला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
कार्यक्रम का उद्देश्य:
छात्राओं में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास, भावनात्मक अभिव्यक्ति और स्वरोजगार की भावना का विकास करना तथा पारंपरिक कला के प्रति रुचि एवं फैब्रिक पर चित्रांकन जैसे व्यावसायिक कौशलों को बढ़ावा देना।
कार्यक्रम का विवरण:
शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी के गणित विभाग एवं IQAC सेल के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक कला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
* अध्यक्षता: प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया
* मुख्य प्रशिक्षक: श्रीमती अमृता श्रीवास्तव (संस्थापक – मातृ कला निकेतन, महासमुंद)
* विशिष्ट अतिथि: डॉ. नम्रता श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, गणित विभाग, शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय, अभनपुर)
* प्रतिभागियों की संख्या: लगभग 46 से 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया ने छात्राओं को कला एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में अवसरों पर प्रेरक उद्बोधन दिया। प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को फैब्रिक पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, टाई-डाई, शिबोरी, बहु आर्ट और रंग संयोजन जैसी विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया गया तथा लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कराई गई।
कार्यशाला के उपरांत महाविद्यालय और मातृ कला निकेतन के बीच MoU (समझौता ज्ञापन) भी किया गया, जिससे वे अपनी कला के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित कर मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी।
मुख्य गतिविधियाँ:
* कपड़े पर विभिन्न डिजाइनों की पेंटिंग
* प्राकृतिक रंगों का उपयोग
* ब्लॉक से फैब्रिक पर प्रिंटिंग
* कार्यों की प्रदर्शनी और मूल्यांकन
प्रमुख परिणाम एवं प्रमाण पत्र वितरण:
प्रशिक्षण के पश्चात छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए:
* अकादमिक प्रमाण पत्र: भूमिका, लीना एवं लुकेश्वरी
* श्रेष्ठ प्रदर्शन प्रमाण पत्र: भूमिका, डोमेश्वरी एवं जानकी
कार्यशाला की विशेषताएँ एवं निष्कर्ष:
* छात्राओं ने समूह में मिलकर नवाचार किया तथा स्थानीय पारंपरिक डिजाइनों को समाविष्ट किया।
* यह कार्यशाला छात्राओं के लिए एक रचनात्मक मंच सिद्ध होने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और कौशल को निखारने में मददगार साबित हुई।
Schedule
कार्यक्रम की रूपरेखा (Schedule)
* कार्यक्रम: एक दिवसीय कला प्रशिक्षण कार्यशाला
* आयोजक: गणित विभाग और IQAC सेल, शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी
* दिनांक: 28 अप्रैल 2025
* समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
* स्थान: स्मार्ट क्लास रूम
1. सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक – कार्यक्रम की शुरुआत
* दीप जलाकर और सरस्वती वंदना के साथ कार्यशाला की शुरुआत।
* अतिथियों का स्वागत।
* प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया द्वारा छात्राओं को कला और खुद का काम (स्वरोजगार) शुरू करने के बारे में प्रेरणादायक बातें बताना।
2. सुबह 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक – कला की जानकारी और डेमो
* मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती अमृता श्रीवास्तव (मातृ कला निकेतन, महासमुंद) द्वारा छात्राओं को ट्राइबल आर्ट, टाई-डाई, शिबोरी और बहु आर्ट जैसी कलाओं के बारे में समझाना और करके दिखाना (लाइव डेमो)।
3. दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक – ब्रेक (भोजन और आराम का समय)
4. दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक – प्रैक्टिस सेशन
* छात्राओं द्वारा खुद से कपड़े पर पेंटिंग करना, प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना और ब्लॉक प्रिंटिंग का अभ्यास करना।
5. दोपहर 3:00 से 3:30 बजे तक – प्रदर्शनी और जांच
* छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को दिखाना (प्रदर्शनी) और उनका मूल्यांकन करना।
6. दोपहर 3:30 से शाम 4:00 बजे तक – समापन और प्रमाण पत्र वितरण
* मुख्य अतिथि डॉ. नम्रता श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, गणित, अभनपुर कॉलेज) द्वारा छात्राओं का मार्गदर्शन।
* कॉलेज और 'मातृ कला निकेतन' के बीच आगे भी प्रशिक्षण जारी रखने के लिए समझौता (MoU)।
* सभी भाग लेने वाली और अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट बांटना और धन्यवाद ज्ञापन।
Seat Availability
3 registered
47 seats left
Event Details
-
calendar_today
Date
Apr 28 - Apr 28,2025
-
schedule
Time
11:00 PM - 04:00 PM
-
location_on
Venue
शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी
-
event_seat
Total Seats
50
Have questions?
mail [email protected]