Yuva DhamtariLEARN  |  BUILD  |  PLAY  |  INNOVATE
व्यापार से बाजार तक
calendar_month

Event Date

Nov 18, 2026

Closed

व्यापार से बाजार तक

calendar_view_week View Schedule

About the Event

जिले में व्यापार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को आधुनिक तकनीक और व्यावसायिक रणनीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC), धमतरी द्वारा 18 नवम्बर 2026 को विशेष सेमिनार “व्यापार से बाजार तक (From Business to Brand)” आयोजित किया जा रहा है।

 

स्व. संतोष नेताम महानदी सभागार, कम्पोजिट बिल्डिंग, जिला कलेक्ट्रेट, धमतरी में दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में CA सौरभ केला (चार्टर्ड अकाउंटेंट, लेखक एवं बिजनेस एजुकेटर) सहभागी होंगे।

 

सेमिनार में व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक उपयोग, सेल्स एवं इन्वेंटरी मैनेजमेंट, ग्राहक संबंध प्रबंधन (CRM), डेटा आधारित व्यावसायिक निर्णय तथा ब्रांडिंग, पोजिशनिंग एवं ग्रोथ स्ट्रेटेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

 

कार्यक्रम में उनकी पुस्तक “दुकान से ब्रांड तक” के प्रमुख व्यावसायिक सूत्रों को भी समझाया जाएगा। इसमें प्रोडक्ट-मार्केट फिट, ग्राहक व्यवहार, मार्केटिंग, बिक्री एवं ग्राहक प्रतिधारण, ब्रांड निर्माण, पैकेजिंग, वित्तीय अनुशासन और रिटेल से होलसेल तक व्यवसाय विस्तार जैसे व्यावहारिक पहलुओं को शामिल किया गया है।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC), धमतरी के अधिकारी तथा जिला नोडल प्रशिक्षण एवं समन्वय एजेंसी CGS Network के विशेषज्ञ भी प्रतिभागियों को व्यवसाय स्थापना, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास के संबंध में मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही, केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध ऋण, अनुदान, सब्सिडी एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं तथा छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति एवं स्टार्टअप एवं इनोवेशन नीति के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहनों, अवसरों एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

 

यह आयोजन दुकानदारों, रिटेलर्स, MSME उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों एवं आकांक्षी उद्यमियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। इसका उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों को पारंपरिक व्यापार संचालन से आगे बढ़ाकर तकनीक-सक्षम, प्रतिस्पर्धी एवं विस्तार योग्य व्यवसायों की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

 

अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC), धमतरी ( +91 83032 85157 , +91 81037 18222 , एवं CGS Network – जिला नोडल प्रशिक्षण एवं समन्वय एजेंसी ( +91 9301727212 ) से संपर्क किया जा सकता है ।

Schedule

18 November 2026  •  3:00 PM – 5:00 PM

event_seat

Seat Availability

0%

0 registered

80 seats left

Event Details

  • calendar_today

    Date

    Nov 18 - Nov 18,2026

  • schedule

    Time

    03:00 PM - 05:00 PM

  • location_on

    Venue

    स्व. संतोष नेताम महानदी सभागार, कम्पोजिट बिल्डिंग, जिला कलेक्ट्रेट, धमतरी

  • event_seat

    Total Seats

    80

Join the Community

Follow Us

Share This Event

Share this event with your friends and community

Scan to open this event

Open the event page on your phone

10 views