Event Date
Nov 14, 2026 – Nov 15, 2026
प्रथम क्रिएटिविटी क्लब द्वारा प्रथम अरोरा प्रशिक्षण केंद्र कुरुद में दो दिवसीय क्रोशिया (Crochet) कार्यशाला का सफल आयोजन
About the Event
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित 'प्रथम क्रिएटिविटी क्लब - धमतरी' के यूथ स्पेशल प्रोजेक्ट के अंतर्गत युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष क्रोशिया (Crochet) कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला दिनांक 14 एवं 15 नवंबर 2026 को प्रथम अरोरा प्रशिक्षण केंद्र कुरुद में संपन्न हुई।
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को धागा और ऊन के माध्यम से क्रोशिया कला की बारीकियां सिखाई गईं। कार्यशाला के दौरान युवाओं को पांच प्रमुख चरणों में प्रशिक्षित किया गया:
- बेसिक क्रोशिया: धागा और सुई की पहचान, चेन, सिंगल व डबल स्टिच की तकनीक।
- फूल और डिजाइन: सुंदर फूल, विभिन्न पैटर्न और डेकोर (सजावटी) डिजाइन बनाना।
- उत्पाद निर्माण: आकर्षक क्रोशिया बैग, कैप और प्यारे खिलौने (टॉय) तैयार करना। बिजनेस और मार्केटिंग: होम बिजनेस की शुरुआत करने और उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के व्यावहारिक टिप्स।
- प्रमाणपत्र व प्रदर्शनी: प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा क्रोशिया प्रदर्शनी एवं स्टॉल का आयोजन भी किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को "सीखें, बनाएं और आगे बढ़ें" के मंत्र के साथ रचनात्मक बनाना और उन्हें हस्तशिल्प के क्षेत्र में आत्मनिर्भर व स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ना रहा।
Schedule
Event Details
-
calendar_today
Date
Nov 14 - Nov 15,2026
-
schedule
Time
09:00 AM - 06:00 AM
-
location_on
Venue
Pratham Arora Center For Education, Kurud(Dhamtari)
Have questions?
mail [email protected]