Event Date
Nov 01, 2026 – Mar 31, 2027
धमतरी युवा पुस्तकालय – शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन
About the Event
नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा युवाओं में शिक्षा, अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धमतरी युवा पुस्तकालय की पहल की जा रही है। इस पुस्तकालय के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु बेहतर वातावरण, उपयोगी पुस्तकें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य धमतरी जिले के युवाओं को UPSC, CGPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे एवं अन्य शासकीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें मार्गदर्शन एवं अध्ययन की बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
मुख्य उद्देश्य:
युवाओं में पढ़ने एवं अध्ययन की संस्कृति विकसित करना।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना।
विद्यार्थियों को शिक्षा एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना।
युवाओं को डिजिटल शिक्षा एवं ज्ञान संसाधनों से जोड़ना।
युवाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुखी बनने के लिए प्रोत्साहित करना।
प्रेरक संदेश:
"पढ़ेगा धमतरी, बढ़ेगा धमतरी – ज्ञान, शिक्षा और सफलता की ओर एक नई पहल।"
Schedule
10.00 AM to 04.00 PM
Seat Availability
16 registered
84 seats left
Event Details
-
calendar_today
Date
Nov 01 - Mar 31,2027
-
schedule
Time
10:00 AM - 04:00 PM
-
location_on
Venue
Near PWD Office, Hatkeshar Ward Dhamtari
-
event_seat
Total Seats
100
Have questions?
mail [email protected]