Event Date
Jan 24, 2026
Fine and Fabric Art Workshop
About the Event
शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी के गणित विभाग एवं पीएफसी द्वारा मातृ कला निकेतन, भिलाई के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत 24 जनवरी 2026 को "कला से आत्मनिर्भरता की ओर" विषय पर एक दिवसीय फाइन आर्ट एवं फैब्रिक आर्ट कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी. आर. चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि, कौशल विकास और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक श्रीमती अमिता श्रीवास्तव (डायरेक्टर, मातृ कला निकेतन, भिलाई) रहीं। उन्होंने अपने व्यावहारिक सत्र में छात्राओं को फैब्रिक आर्ट, बर्ड ट्राय-कलर आर्ट, मधुबनी पेंटिंग, फैब्रिक पाउच निर्माण, टुड़ो डिज़ाइन तथा पेंसिल आर्ट जैसी पारंपरिक एवं आधुनिक कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ विभिन्न कलात्मक वस्तुएं तैयार कीं।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी. आर. चौधरी ने कहा कि कला एक सूक्ष्म और सशक्त माध्यम है, जिसमें दक्षता प्राप्त कर छात्राएं रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रोहिणी मरकाम ने निरंतर अभ्यास और समर्पण को कला में निखार का आधार बताते हुए इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
कार्यशाला के दौरान गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा थीम पर आधारित 'बर्ड ट्राय-कलर आर्ट प्रतियोगिता' भी आयोजित की गई। इसमें बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा हुलसी साहू ने प्रथम तथा डोमेश्वरी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने किया और आभार प्रदर्शन सुश्री रीति जांगड़े द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं 32 छात्राएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन छात्राओं को कौशल आधारित स्वावलंबन की ओर प्रेरित करने वाला एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।
Schedule
कार्यक्रम विवरण / समय-सारणी:
- तिथि: 24 जनवरी 2026
- स्थान: शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी (छ.ग.)
- आयोजक विभाग: गणित विभाग एवं पीएफसी (मातृ कला निकेतन, भिलाई के साथ MoU के अंतर्गत)
- आयोजन का स्वरूप: एक दिवसीय फाइन आर्ट एवं फैब्रिक आर्ट कार्यशाला
Seat Availability
0 registered
100 seats left
Event Details
-
calendar_today
Date
Jan 24 - Jan 24,2026
-
schedule
Time
11:00 AM - 04:00 AM
-
location_on
Venue
शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी
-
event_seat
Total Seats
100
Have questions?
mail [email protected]