Yuva DhamtariLEARN  |  BUILD  |  PLAY  |  INNOVATE
Faculty Development Program
calendar_month

Event Date

Mar 12, 2026 – Mar 14, 2026

Closed

Faculty Development Program

calendar_view_week View Schedule

About the Event

तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP-2026)

विषय: लैंगिक समावेशन, समानता, पहल एवं संवेदनशीलता (Gender Inclusion, Equity, Initiative & Sensitization)

शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी (छत्तीसगढ़) में प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 12 से 14 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA 2.0) के प्रायोजन से तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP-2026) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “लैंगिक समावेशन, समानता, पहल एवं संवेदनशीलता” रखा गया था। इसका उद्देश्य शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय तथा संवेदनशील शैक्षणिक वातावरण के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से आमंत्रित विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। विशेषज्ञों ने लैंगिक समानता, महिला अधिकारों, सामाजिक समावेशन तथा महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व एवं निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारों एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। प्रतिभागियों को लैंगिक भेदभाव समाप्त करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संस्थानों में समानता एवं सम्मान पर आधारित वातावरण विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। व्याख्यान सत्रों के पश्चात प्रश्नोत्तर एवं संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विषय संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

इस आयोजन में संयोजक श्री ओ.पी. चंदे, सह-संयोजक डॉ. सी.एस. बांधे तथा आयोजन सचिव श्री मधु माधव देव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण एवं समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

Schedule

Organized by: PM RUSA and IQAC Cell, Govt. Narayan Rao Meghawale Girls College Dhamtari CG

Date: 12/03/2026 to 14/03/2026

Time 10:00 AM to 06:00 PM 

event_seat

Seat Availability

0%

0 registered

250 seats left

Event Details

  • calendar_today

    Date

    Mar 12 - Mar 14,2026

  • schedule

    Time

    10:00 AM - 06:00 PM

  • location_on

    Venue

    Room No. 23 Govt. Girls College Dhamtari

  • event_seat

    Total Seats

    250

Join the Community

Follow Us

Share This Event

Share this event with your friends and community

Scan to open this event

Open the event page on your phone

5 views