Yuva DhamtariLEARN  |  BUILD  |  PLAY  |  INNOVATE
गांधी जयंती पर कन्या महाविद्यालय धमतरी में पोस्टर, वीडियो क्लिप एवं क्विज का हुआ आयोजन
calendar_month

Event Date

Nov 03, 2026

Closed

गांधी जयंती पर कन्या महाविद्यालय धमतरी में पोस्टर, वीडियो क्लिप एवं क्विज का हुआ आयोजन

calendar_view_week View Schedule

About the Event

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया के मार्गदर्शन में इतिहास विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष श्री सतीश साहू की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन, विचारों, आदर्शों तथा सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों से परिचित कराना था।कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से उपस्थित श्री सुनील शाहा एवं सुश्री ज्योति साहू ने छात्राओं को पोस्टर, वीडियो क्लिप तथा क्विज के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान की जानकारी दी। क्विज में गांधीजी के जीवन, उनके विचारों, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए।प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार केवल इतिहास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे आज के जीवन में भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता और नैतिकता जैसे मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।श्री सुनील शाहा ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को जनआंदोलन का प्रभावी माध्यम बनाया। उन्होंने बिना हिंसा के अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग दिखाया। वर्तमान समय में गांधीजी के विचारों को समझना और व्यवहार में अपनाना और भी आवश्यक हो जाता है।वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रोहिणी मरकाम ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन त्याग, संघर्ष, आत्मविश्वास और नैतिक साहस का अनुपम उदाहरण है। छात्राओं को उनके विचारों को दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए, ताकि समाज में शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना मजबूत हो सके।कार्यक्रम का संचालन व आभार सतीश साहू, व्याख्याता इतिहास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक प्राध्यापक श्री हुकेश कुमार, श्री दानेश्वर साहू सहित प्राध्यापकगण व 100 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं।

Schedule

three hours program

event_seat

Seat Availability

0%

0 registered

100 seats left

Event Details

  • calendar_today

    Date

    Nov 03 - Nov 03,2026

  • schedule

    Time

    12:30 PM - 03:30 AM

  • location_on

    Venue

    Govt. NRM.Girls college dhamtari

  • event_seat

    Total Seats

    100

Join the Community

Follow Us

Share This Event

Share this event with your friends and community

Scan to open this event

Open the event page on your phone

5 views