Event Date
Oct 23, 2026
पीजी कॉलेज धमतरी में हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन
About the Event
पीजी कॉलेज धमतरी मेंप्राचार्य डॉ विनोद पाठक के निर्देशन मे एमएससी प्रथम सेमेस्टर गणित के विद्यार्थियों के लिए गणनीय स्पेस, बेस, टोपोलॉजी, सेपरेबल स्पेस विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.पी. झा प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय कोमाखान महासमुंद रहे। प्रो. झा ने एक बेहद रोचक और व्यवस्थित प्रस्तुति के माध्यम से टोपोलॉजी के बुनियादी सिद्धांत, बेस और सबबेस, गणनीय स्पेस के अवधारणाओं को समझाया। व्याख्यान का समापन एक सक्रिय प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जहाँ छात्रों और शिक्षकों ने विभिन्न टोपोलॉजिकल प्रमेयों पर चर्चा की। प्रो. झा ने सभी जिज्ञासाओं का स्पष्ट समाधान किया और छात्रों को अमूर्त गणित में मजबूत विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य गणित के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के बीच अमूर्त टोपोलॉजी की समझ को और अधिक मजबूत करना था। इस अवसर पर विभाग के सहायक प्राध्यापक नरोत्तम लाल, अंबिका साकेत, खेमराज देवांगन उपस्थित थे।
Schedule
Event Details
-
calendar_today
Date
Oct 23 - Oct 23,2026
-
schedule
Time
12:00 PM - 05:00 PM
-
location_on
Venue
IT HALL, BCS GOVERNMENT PG COLLEGE DHAMTARI C.G.
Have questions?
mail [email protected]