About the Event
शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता एवं देशभक्ति का परिचय दिया। उन्होंने छात्राओं से सैनिकों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
परिचर्चा के दौरान राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. रोहिणी मरकाम ने कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि, भारतीय सेना की वीरता, विजय के महत्व तथा युवाओं के राष्ट्रीय कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचार साझा किए।
Schedule
Seat Availability
0 registered
21 seats left
Event Details
-
calendar_today
Date
Jul 31 - Jul 31,2026
-
schedule
Time
02:00 PM - 04:00 PM
-
location_on
Venue
Govt N.R.M. Girls College Dhamtari
-
event_seat
Total Seats
21
Have questions?
mail [email protected]