Event Date
Nov 19, 2026
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित क्रिएटिविटी क्लब प्रोग्राम के अंतर्गत गॉव के युवाओ द्वारा Environment सम लेवल मेले का आयोजन किया गया |
About the Event
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित क्रिएटिविटी क्लब प्रोग्राम के अंतर्गत युवाओ के माध्यम से धमतरी ब्लॉक, जिला धमतरी में Environment सम लेवल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 41 बच्चों ने आनंदपूर्वक सहभागिता की।
- शुभारंभ: मेले का शुभारंभ आइसब्रेकिंग एक्टिविटी से हुआ, जिसमें बच्चों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया।
- समूह गठन एवं सामग्री वितरण: इसके बाद बच्चों को समूहों में बाँटा गया और आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
- पीपीटी प्रस्तुति: पीपीटी के माध्यम से बच्चों को * Environment थीम एवं प्रोजेक्ट्स की गतिविधियों से परिचित कराया गया। साथ ही, थीम पर आधारित प्रोजेक्ट्स बनाने की प्रक्रिया समझाई गई।
- प्रोजेक्ट निर्माण एवं प्रस्तुति: बच्चों ने समूह में थीम पर आधारित प्रोजेक्ट्स तैयार किए और समूहवार प्रस्तुति भी दी।
- गैलरी वॉक: अंत में गैलरी वॉक के माध्यम से बच्चों ने एक-दूसरे के प्रोजेक्ट्स देखे तथा उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
- प्रथम ट्रेनिंग सेंटर के कर्मचारी , ग्राम प्रमुख सरपंच महोदय जी, ग्राम खरेंगा स्कूल टीचर उपस्थित रहे।
- समापन: इसके बाद बच्चों को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस गतिविधि से बच्चों में रचनात्मकता, सहयोग एवं नवाचार की भावना विकसित हुई।
Schedule
Event Details
-
calendar_today
Date
Nov 19 - Nov 19,2026
-
schedule
Time
10:00 AM - 06:00 PM
-
location_on
Venue
Kharenga
Have questions?
mail [email protected]