Event Date
Aug 14, 2026
नशामुक्त सदभावना दौड़
About the Event
दिनांक 14 अगस्त 2026 को जिला प्रशासन द्वारा नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामु रोहरा जी थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
सद्भावना दौड़ में विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति संबंधी संदेशों वाली तख्तियाँ लेकर तथा प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। दौड़ के दौरान लोगों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामु रोहरा जी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को नशे के विरुद्ध सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
सद्भावना दौड़ में कॉलेज की छात्रा तनीषा ध्रुव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर संस्था के सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।
सद्भावना दौड़ के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रशासन, रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
Schedule
Seat Availability
0 registered
250 seats left
Event Details
-
calendar_today
Date
Aug 14 - Aug 14,2026
-
schedule
Time
07:00 AM - 11:00 AM
-
location_on
Venue
Mahatma Gandhi Chowck Dhamtari
-
event_seat
Total Seats
250
Have questions?
mail [email protected]