Yuva Dhamtari Logo
arrow_back Back to Blogs

बैंक–उद्योग संवाद में ₹8 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

calendar_month 20 Sep 2026
visibility 73 views
share Share this article
धमतरी में उद्यमियों, बैंकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के बीच वित्तीय सहयोग और व्यवसाय विस्तार पर सार्थक संवाद

धमतरी, 15 सितंबर 2026। रैम (RAMP) योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी द्वारा आयोजित बैंक–उद्योग संवाद में जिले के उद्यमियों, स्टार्टअप्स, उद्योग प्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को ₹8 करोड़ से अधिक राशि के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री रामू रोहरा, जिला कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी एवं उद्योग चैंबर्स के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए जिले के युवाओं एवं उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता एवं व्यवसाय विस्तार के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में उद्यमिता एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध योजनाओं और संस्थागत संसाधनों का लाभ लक्षित हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना आवश्यक है।

 

सत्र में राज्य RAMP प्रशिक्षण एजेंसी AFC के विशेषज्ञों, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री लोकपाल खांडेकर एवं अधिकारियों, विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों, जिला लीड बैंक प्रबंधक (Bank of Baroda), SBI के मुख्य प्रबंधक, ICICI Bank के Regional Head, जिला रिसोर्स पर्सन श्री संदीप मेश्राम, श्री उमेश महिलानी, CEO, CGS Network (जिला नोडल समन्वय एवं प्रशिक्षण एजेंसी) , उद्योग प्रतिनिधियों तथा उद्यमियों सहित 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम में RAMP योजना, छत्तीसगढ़ औद्योगिक एवं स्टार्टअप नीति तथा जिला स्तरीय शिक्षा, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पहलों की जानकारी दी गई। साथ ही उद्योगों की वित्तीय आवश्यकताओं, ऋण एवं योजनाओं तक पहुंच, व्यवसाय विस्तार तथा स्टार्टअप एवं उद्यमिता विकास से संबंधित विषयों पर बैंकिंग एवं उद्योग जगत के बीच प्रत्यक्ष संवाद और विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

 

जिला प्रशासन द्वारा जिले में युवाओं, इच्छुक एवं मौजूदा उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग, नेटवर्किंग एवं व्यवसाय विस्तार के लिए उपलब्ध संसाधनों से जोड़ने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में विभिन्न विषयों पर ऐसे संवाद एवं सहयोगात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

View All
धमतरी में पांच दिवसीय Drone Technology Bootcamp का आयोजन, विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक ड्रोन तकनीक

धमतरी में पांच दिवसीय Drone Technology Bootcamp का आयोजन, विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक ड्रोन तकनीक

 धमतरी। भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक, धमतरी में सेवा संकल्प...

Read More arrow_forward
रुद्री बांध से Adventure Tourism की नई शुरुआत Kayaking के साथ धमतरी बना नया Adventure Destination
Kayaking in Dhamtari

रुद्री बांध से Adventure Tourism की नई शुरुआत Kayaking के साथ धमतरी बना नया Adventure Destination

बारिश के बाद हरियाली से ढका धमतरी का रुद्री बांध अब सिर्फ एक खूबसूरत...

Read More arrow_forward
1,500 युवाओं ने सीखी AI की नई दुनिया Dhamtari Youth Preparing for the Future
Dhamtari AI Workshop

1,500 युवाओं ने सीखी AI की नई दुनिया Dhamtari Youth Preparing for the Future

 आज की दुनिया तेजी से बदल रही है। Artificial Intelligence, Automation और Digital Technologies अब केवल...

Read More arrow_forward