Yuva Dhamtari Logo
arrow_back Back to Blogs

धमतरी में पांच दिवसीय Drone Technology Bootcamp का आयोजन, विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक ड्रोन तकनीक

calendar_month 30 Sep 2026
visibility 53 views
share Share this article
धमतरी में पांच दिवसीय Drone Technology Bootcamp का आयोजन, विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक ड्रोन तकनीक

 

धमतरी। भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक, धमतरी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत MeitY, भारत सरकार के SwaYaan Project एवं C-DAC, हैदराबाद के सहयोग से 21 से 25 सितंबर 2026 तक पांच दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप आयोजित किया गया।

बूटकैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक ड्रोन एवं Unmanned Aircraft Systems (UAS) तकनीक से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें तकनीकी, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना था।

 

ड्रोन तकनीक की दी गई व्यावहारिक जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन के मूलभूत सिद्धांत, असेंबली एवं इंटीग्रेशन, सिस्टम संचालन, उड़ान प्रशिक्षण, सुरक्षा मानकों एवं नियामक आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही ड्रोन तकनीक के विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक अनुप्रयोगों को भी समझाया गया।

 

C-DAC, हैदराबाद के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से ड्रोन की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

रोजगार एवं करियर की संभावनाओं से कराया परिचित

पांच दिवसीय बूटकैंप के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन एवं UAS सेक्टर में तेजी से विकसित हो रहे अवसरों की जानकारी भी दी गई। कृषि, सर्वेक्षण एवं मैपिंग, आपदा प्रबंधन, निगरानी, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर, रोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं से परिचित कराया गया।

इस प्रकार का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को नई एवं उभरती तकनीकों के साथ जोड़ने और उन्हें Industry-Ready Skills प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बूटकैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को ड्रोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को समझने तथा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।

Media Links

News 1

Related Articles

View All
धमतरी में उद्यमियों, बैंकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के बीच वित्तीय सहयोग और व्यवसाय विस्तार पर सार्थक संवाद

बैंक–उद्योग संवाद में ₹8 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

धमतरी, 15 सितंबर 2026। रैम (RAMP) योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग...

Read More arrow_forward
रुद्री बांध से Adventure Tourism की नई शुरुआत Kayaking के साथ धमतरी बना नया Adventure Destination
Kayaking in Dhamtari

रुद्री बांध से Adventure Tourism की नई शुरुआत Kayaking के साथ धमतरी बना नया Adventure Destination

बारिश के बाद हरियाली से ढका धमतरी का रुद्री बांध अब सिर्फ एक खूबसूरत...

Read More arrow_forward
1,500 युवाओं ने सीखी AI की नई दुनिया Dhamtari Youth Preparing for the Future
Dhamtari AI Workshop

1,500 युवाओं ने सीखी AI की नई दुनिया Dhamtari Youth Preparing for the Future

 आज की दुनिया तेजी से बदल रही है। Artificial Intelligence, Automation और Digital Technologies अब केवल...

Read More arrow_forward